हल्द्वानी: इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए एमसीएमसी लें अनुमति, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय एमबीपीजी कॉलेज में विभिन्न दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया पर प्रचार की अनुमति के लिए एमसीएमसी का गठन किया गया है। यह एमसीएमसी कक्ष संख्या पांच में स्थापित की गई है। सभी प्रत्याशी इस कक्ष से अनुमति हासिल कर सकते हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय एमबीपीजी कॉलेज में विभिन्न दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया पर प्रचार की अनुमति के लिए एमसीएमसी का गठन किया गया है। यह एमसीएमसी कक्ष संख्या पांच में स्थापित की गई है। सभी प्रत्याशी इस कक्ष से अनुमति हासिल कर सकते हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों से चुनाव में हिस्सा ले रहे प्रत्याशियों को इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए अनुमति की आवश्यकता है। इस अनुमति के लिए वे एमसीएमसी सेल से संपर्क कर सकते हैं। एमसीएमसी सेल में फोन नंबर 05946- 298975, 9389598270  व 8869083009 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इस तरह करें आवेदन 

जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रत्याशी या समर्थक प्रचार-प्रचार की स्क्रिप्ट की दो प्रतियां एमसीएमसी सेल के सदस्यों को देंगे। सदस्य इस स्क्रिप्ट की जांच के बाद निर्धारित समय सीमा में अपनी स्वीकृति संबंधितों को देंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस से 48 घंटे पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रचारित विज्ञापन का प्रमाणीकरण एमसीएमसी से किया जाना जरूरी है। इसके अलावा प्रिंट मीडिया, वाहन, कार्यालय, जनसभा रैली आदि की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर से ली जाएगी।

संबंधित समाचार