बरेली: नदी में मगरमच्छों को देखकर ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानपुर, अमृत विचार। गांव बल्ली के मजरा मलूकपुर के पास बहगुल नदी में मगरमच्छों को देखने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। डर की वजह से उन्होंने जानवरों को नदी में नहलाना व पानी पिलाना भी बंद कर दिया है। इसके अलावा आसपास के गांव के बच्चों को भी नदी की तरफ जाने से …

मानपुर, अमृत विचार। गांव बल्ली के मजरा मलूकपुर के पास बहगुल नदी में मगरमच्छों को देखने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। डर की वजह से उन्होंने जानवरों को नदी में नहलाना व पानी पिलाना भी बंद कर दिया है। इसके अलावा आसपास के गांव के बच्चों को भी नदी की तरफ जाने से अलर्ट कर दिया है। बताया जाता है कि गांव वालों ने मगरमच्छ को काफी देर तक भगाने का प्रयास किया। लेकिन शाम तक उनको कोई सफलता नहीं मिली।

गांव बल्ली के रहने वाले ग्रामीण सूरज गंगवार, महावीर, लालाराम, छत्रपाल, विजयपाल आदि ने बताया कि उनका बहगुल नदी के पास में ही खेत है। रविवार दोपहर अचानक दो मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर रेत में रेंग रहे थे। नदी के पास में ही एक मंदिर है। यह रहने वाले संत का दावा है कि उन्होंने पहले भी कई बार मगरमच्छों को नदी के बाहर आता देखा था। वहीं, गांव वालों ने मगरमच्छ के वीडियो व फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

वन विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। मगरमच्छों की दहशत आसपास के बल्ली समेत हसनपुर, नगला, मलूकपुर, पदमी आदि गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया यह भी जाता है कि खेत भी नदी से सटे हैं और मंदिर होने की वजह से क्षेत्र के श्रद्धालु भी काफी संख्या में पहुंचते हैं। जिससे अनहोनी की संभावना बनी है।

संबंधित समाचार