काशीपुर: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 नियम का पालन न करने को लेकर पुलिस ने बाजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार की देर शाम कुंडेश्वरी क्षेत्र में तैनात एफएसटी ए टू इंचार्ज सुंदरलाल को सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि बाजपुर कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य …
काशीपुर, अमृत विचार। आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 नियम का पालन न करने को लेकर पुलिस ने बाजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार की देर शाम कुंडेश्वरी क्षेत्र में तैनात एफएसटी ए टू इंचार्ज सुंदरलाल को सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि बाजपुर कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। जो कि ग्राम प्रधान रोहित के यहां इकट्ठा हुए थे। जहां उन लोगों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
सूचना के बाद एफएसटी प्रभारी सुंदरलाल ने कुंडेश्वरी चौकी में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर यशपाल आर्य व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 पालन नहीं करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
