बरेली: व्यस्क पूर्ण प्रतिरक्षित, अब किशोरों के टीकाकरण पर फोकस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमितों की मौत का मंजर आज भी लोगों के जहन में है। भविष्य में इस प्रकार की स्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए शासन ने बीते वर्ष से ही कोरोना टीकाकरण की शुरूआत की। जिले में लक्षित व्यस्क आबादी टीके की डोज से शत-प्रतिशत …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमितों की मौत का मंजर आज भी लोगों के जहन में है। भविष्य में इस प्रकार की स्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए शासन ने बीते वर्ष से ही कोरोना टीकाकरण की शुरूआत की। जिले में लक्षित व्यस्क आबादी टीके की डोज से शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित हो चुकी है।

दूसरी डोज का दो तिहाई लक्ष्य लगभग पूरा कर चुके हैं। अब तेजी के साथ किशोरों और प्रि-काशन डोज का टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे कि कोराना की बीमारी के गंभीर संक्रमण से प्रतिरक्षित किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन से 32,11,0005 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 32,23,018 लोगों को 27 जनवरी तक टीका लगा दिया गया, जो लक्ष्य का 100.37 प्रतिशत है। वहीं 23,25,694 लोगों को अब तक कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जो लक्ष्य का 72.43 प्रतिशत है।

24 हजार लोगों को लगाई प्रि-काशन डोज
कोरोनारोधी दोनों डोज ले चुके हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 उम्र से अधिक एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित 33,425 लोगों को प्रि-काशन डोज लगायी जानी था। इसमें 24076 लोगों को प्रि-काशन डोज लगाई गई, जो लक्ष्य की 72.03 प्रतिशत है। अब करीब दस हजार लोगों को प्रि-काशन डोज लक्ष्य पूरा करने के लिए लगानी होगी।

वर्जन–
कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज लक्षित वर्ग को शत-प्रतिशत लगाने में पूरी टीम का योगदान रहा। इसके लिए सभी कड़ी मेहनत की। वहीं शेष लक्ष्य को भी समय से पूर्ण करने को प्रयासरत हैं।  –डा. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

संबंधित समाचार