संभल : अनियंत्रित होकर केंटर पलटा, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल-हसनपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लकड़ी की फंटियों से भरा केंटर पलट गया, जिससे मार्ग पर कुछ देर तक जाम लगया। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की दोपहर में संभल-हसनपुर मार्ग पर जनपद अमरोहा के हसनपुर निवासी चालक अफसर पुत्र सलाम केंटर में लकड़ी की फंटियां …

संभल, अमृत विचार। संभल-हसनपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लकड़ी की फंटियों से भरा केंटर पलट गया, जिससे मार्ग पर कुछ देर तक जाम लगया। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार की दोपहर में संभल-हसनपुर मार्ग पर जनपद अमरोहा के हसनपुर निवासी चालक अफसर पुत्र सलाम केंटर में लकड़ी की फंटियां भरकर संभल की तरफ लेकर जा रहा था।

केंटर जैसे ही नखासा थाना क्षेत्र में संभल हसनपुर मार्ग पर चंदावली गांव के पास पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। केंटर पलटने से लकड़ी की फंटियां सड़क पर बिखर गईं। केंटर के पलटने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

केंटर में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला। सड़क पर फंटियों के बिखरने की वजह से जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।

संबंधित समाचार