प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर संगम में एक करोड़ श्रद्धालु लगायेंगे आस्था की डुबकी…
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला के तीसरे स्नान पर्व मौनी आमवस्या के मौके पर एक करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र डुबकी लगाने की संभावना है। मौनी अमावस्या का देशभर में है बहुत महत्व: दुर्गा शंकर मिश्र मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को यहां माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला के तीसरे स्नान पर्व मौनी आमवस्या के मौके पर एक करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र डुबकी लगाने की संभावना है।
मौनी अमावस्या का देशभर में है बहुत महत्व: दुर्गा शंकर मिश्र
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को यहां माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि मंगलवार को मौ नी अमावस्या पर एक करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद है। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौनी अमावस्या, माघ मेला का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है। देश भर से स्नानार्थी माघ मेला में गंगा स्नान करने आते हैं।
उन्होंने कहा कि मौ नी अमावस्या के स्नान के लिए स्नानार्थियों, कल्पवासियों, देशभर से यहां आए साधु महात्माओं के लिए क्या व्यवस्था की गई है, इसकी समीक्षा के लिए मैं यहां आया हूं। यहां की गई सभी व्यवस्थाओं से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।
यह भी पढ़ें; अमरोहा : 45000 पर रहेगी पुलिस की नजर, चुनाव में माहौल बिगाड़ने पर होगी कार्रवाई
