लखनऊ: बंद घर से चोरों ने उड़ाए तीन लाख रुपए के आभूषण और नगदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। साथ ही नाइट कर्फ्यू भी लागू है। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस नियमित रूप से सघन पेट्रोलिंग कर रही है। इसके बावजूद चोरों ने पुलिस को हाशिये पर ले रखा है। इंदिरा नगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम ताजा मामला गाजीपुर …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। साथ ही नाइट कर्फ्यू भी लागू है। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस नियमित रूप से सघन पेट्रोलिंग कर रही है। इसके बावजूद चोरों ने पुलिस को हाशिये पर ले रखा है।

इंदिरा नगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

ताजा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर का है, जहां एक बंद घर पर सेंध मारते हुए चोरों ने करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी व हीरे के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घर के मालिक कृपानाथ मिश्र ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहेरे भाइयों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

अपने पैतृक घर गए थे पीड़ित कृपानाथ मिश्र

मामले की जानकारी देते हुए कृपानाथ मिश्र ने बताया कि वे गत 24 जनवरी को अपने पैत्रक घर बस्ती गये हुए थे। जब 28 जनवरी को लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। तफ्शीश की तो पाया कि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे, प्रथम तल के दो ताले और खिड़की की ग्रिल काटकर घर में रखी सोने की दो अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने का झुमका, हीरे की अंगूठी व एक लाख रुपये नगद पार कर दिये।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में राजनीति के रंग: हरीश रावत ने खेली कबड्डी तो धामी पहुंचे फुटबॉल मैदान

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: वेतन तो दिया नहीं, अब खुलावा रहे नए खाते, परिवहन निगम मुख्यालय के आदेश से कर्मचारियों में आक्रोश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता