बरेली: डाटा चोरी कर दंपत्ति ने खोली कंपनी
बरेली, अमृत विचार। एक दंपत्ति ने उसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती कंपनी खोल ली, जिसमें वह कर्मचारी थे। जब कंपनी के मुख्य प्रबंधक को जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला पीलीभीत बाईपास …
बरेली, अमृत विचार। एक दंपत्ति ने उसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती कंपनी खोल ली, जिसमें वह कर्मचारी थे। जब कंपनी के मुख्य प्रबंधक को जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला पीलीभीत बाईपास पर स्थित बायोवेल यूनिवर्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का है। ठगी करने वाले दंपत्ति ने अचानक वहां से काम छोड़ दिया था।
सेटेलाइट बस अड्डे से कुछ दूरी पर बायोवेल यूनिवर्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस है। कंपनी के प्रख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी में हाफिजगंज के सेंथल निवासी अतुल कुमार अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने कंपनी के एक लाख रुपये के साथ ऑफिस की बैलेंस शीट, कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल, दैनिक लेनदेन का विवरण, कर्मचारियों का वेतन, ईपीएफ, कंपनी के लिए प्रोडक्ट बनाने वाले लोगों के नाम और नंबर के साथ साथ बैंक की यूजर आईडी और पासवर्ड चोरी कर लिया। उसके बाद सब को बायोविग्स नाम से फर्जी कंपनी चलाने वाले बारादरी के ग्रीन पार्क निवासी मनीष कुमार सिंह और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को बेच दिया।
मामला खुलने पर जब धर्मेंद्र कुमार ने अतुल से बातचीत की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने मनीष और अन्नपूर्णा के कहने पर यह काम किया है। उसके मोबाइल में इसके साक्ष्य भी मिले। जो कंपनी के कर्मचारियों ने अपने पास रख लिया। इसके बाद मुख्य प्रबंधक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। रविवार को एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने तीनों आरोपियो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दंपति पहले इसी कंपनी में करते थे काम
कंपनी के प्रख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अगस्त 2021 से पहले मीनष कुमार सिंह इसी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम करते थे। उनकी पत्नी भी यहीं काम कर रही थीं। अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया और फिर इसी कंपनी से मिलती जुलती कंपनी भी खोल ली।
एसएसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। —नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी
