लखनऊ: एक्शन में पुलिस, महिंद्रा कार से बरामद किए ढाई लाख रुपए…
लखनऊ। काकोरी कोतवाली पुलिस ने रविवार को दुबग्गा सीतापुर रोड जेहटा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक की कार से दो लाख पचास हजार रुपये बरामाद किए। पुलिस की पूछताछ में चालक रुपयों का सटीक ब्योरा नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने आचार संहिता का नियम पालन कराते हुए रुपया जब्त कर …
लखनऊ। काकोरी कोतवाली पुलिस ने रविवार को दुबग्गा सीतापुर रोड जेहटा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक की कार से दो लाख पचास हजार रुपये बरामाद किए।
पुलिस की पूछताछ में चालक रुपयों का सटीक ब्योरा नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने आचार संहिता का नियम पालन कराते हुए रुपया जब्त कर लिया और फ्लाइंग स्क्वायड को जानकारी दी।
जेहटा तिहारे पर पुलिस कर रही थी चेकिंग
एसीपी आसुतोष कुमार के मुताबिक पुलिस टीम जेहटा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान कार से ढाई लाख रुपये बरामद हुए रुपयों के बारे में जांच पड़ताल करते हुए पूछताछ गई तो वाहन चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर पुलिस ने रुपये जब्त करते हुए की ये कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें; लखनऊ: मलिहाबाद से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने चुनाव लड़ने से किया इनकार…
