बरेली: प्लाट पर कब्जा कर मांगी 50 लाख की रंगदारी
बरेली, अमृत विचार। प्लाट पर कब्जा कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह श्यामगंज में रहते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले पत्नी व बेटे के नाम पर सूद धर्मकांटे के पास …
बरेली, अमृत विचार। प्लाट पर कब्जा कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह श्यामगंज में रहते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले पत्नी व बेटे के नाम पर सूद धर्मकांटे के पास भूमि खरीदी थी। आरोप है कि उनकी जमीन पर गुप्ता चौराहा निवासी सुनील वर्मा, अमित भारद्वाज, टिबरी नाथ स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी राम सेवक भारद्वाज और आशीष भारद्वाज ने कब्जा कर लिया। जब वह भूमि पर निर्माण कराने जाते थे तब आरोपी उन्हें धमकाते थे। निर्माण कराने के बदले आरोपी उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते थे।
शिकायत करने पर वे उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़ित का आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत प्रेमनगर पुलिस व एसएसपी से की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को मामले में एडीजी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वर्जन –रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोष पाए जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
–राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
