UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने कासगंज में विपक्ष पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस या बसपा की सरकारों में लगे भ्रष्टाचार के आरोप
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कासगंज पहुंचे। यहां उन्होंने बंद कमरे में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया से बातचीत कर बृज छेत्र में चुनाव प्रबंधन और क्षेत्रीय समीकरणों पर मंथन किया और ब्रज क्षेत्र में बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर चर्चा की। राजनाथ …
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कासगंज पहुंचे। यहां उन्होंने बंद कमरे में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया से बातचीत कर बृज छेत्र में चुनाव प्रबंधन और क्षेत्रीय समीकरणों पर मंथन किया और ब्रज क्षेत्र में बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर चर्चा की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव केवल मतदान करके सरकार ही नहीं बनानी है वरन उत्तर प्रदेश की तकदीर लिखनी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिस तरीके से सरकार चलाई है वो अपने मे बेजोड़ है। चाहे कांग्रेस या बसपा की सरकारें उत्तर प्रदेश में रही हो सबपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं लेकिन कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि मोदी और योगी की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का दाग है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में राजीव गांधी ने कहा था कि जब मैं 100 पैसे दिल्ली से भेजता हूं तो 16 पैसा ही पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ये चरित्र है जो हम कहते हैं वो करते है। हमारी कथनी और करनी में अंतर नही होता है। नेता तो ऐसा होना चहिये जो बोले वो करे।
