IND vs WI : पहले ही वनडे में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड,1000वां ODI खेलेगी टीम इंडिया!
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। अब भारतीय टीम की कमान एक नए कप्तान के हाथ में है। रोहित शर्मा टी-20, वनडे के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे होंगे। दरअसल, भारतीय टीम …
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। अब भारतीय टीम की कमान एक नए कप्तान के हाथ में है। रोहित शर्मा टी-20, वनडे के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे होंगे। दरअसल, भारतीय टीम का यह 1000वां वनडे मैच होगा। क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली वह पहली टीम होगी।
ये भी पढ़ें : Australian Open 2022 : राफेल नडाल के रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर खेल जगत ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा
999 वनडे मैच खेल चुकी है भारतीय टीम
भारतीय टीम ने 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अपना पहला वनडे मैच खेला था। अब तक वह 999 वनडे मैच खेल चुकी है। क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम ही दर्ज है। अब वह 1000 वनडे मैच खेलने वाली सबसे पहली टीम बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करने वाली है। अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा।
ये भी पढ़ें : Ind Vs Wi, T20 Series: फिटनेस टेस्ट में फेल हुए शिमरोन हेटमायर, भारत दौरे की टीम से बाहर
विश्व में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा वनडे मैच
- भारत- कुल मैच 999, जीत 518, हार 431
- ऑस्ट्रेलिया- कुल मैच 958, जीत 581, हार 334
- पाकिस्तान- कुल मैच 936, जीत 490, हार 417
- श्रीलंका -कुल मैच 870, जीत 395, हार 432
- वेस्टइंडीज – कुल मैच 834, जीत 406, हार 388
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज
- पहला वनडे – 6 फरवरी, अहमदाबाद
- दूसरा वनडे – 9 फरवरी, अहमदाबाद
- तीसरा वनडे- 12 फरवरी, अहमदाबाद
- पहला टी20 मैच- 15 फरवरी, कोलकाता
- दूसरा टी20 मैच- 18 फरवरी, कोलकाता
- तीसरा टी20 मैच- 20 फरवरी, कोलकाता
ये भी पढ़ें : विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर हैरान हैं रिकी पोंटिंग, कहा- नए रिकॉर्ड बनाएंगे और तोड़ेंगे
