यूपी चुनाव 2022: अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार, नामांकन करने पहुंचे बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से आज सोमवार को नामंकन पत्र दाखिला कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अखिलेश को इस सीट पर कड़ी टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव उम्मीद बना दिया …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से आज सोमवार को नामंकन पत्र दाखिला कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अखिलेश को इस सीट पर कड़ी टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव उम्मीद बना दिया है। जानकारी के मुताबिक एसपी सिंह बघेल भाजपा की तरफ से नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।

बता दें कि एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव में भी चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2014 में फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। बता दें कि एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। इसके अलावा वह यूपी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। भाजपा की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है, हालांकि अखिलेश के पर्चा दाखिल करने के बाद एस पी सिंह बघेल भी नॉमिनेशन भरने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहीं हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा

इससे पहले अखिलेश यादव ने करहल से पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं।

यह भी पढ़ें:-Australian Open 2022 : राफेल नडाल के रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर खेल जगत ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

 

संबंधित समाचार