मिर्जापुर: लालगंज मिलिट्री ग्राउंड पर उपाध्याय बंधुओं और अंग्रेजी पुलिस के बीच जमकर हुई थी झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उपरौध क्षेत्र के लालगंज मिलिट्री ग्राउंड के मैदान पर उपाध्याय बंधुओं और अंग्रेजी पुलिस से हुई झड़प की घटना कहानी जुबानी सुनी जा सकती है। गणतंत्र दिवस के समय लालगंजवासी उस घटना को याद करते हुए कहते हैं कि लालगंज के इतिहास में वह विजय गाथा है क्योंकि न्यायालय ने उपाध्याय बंधुओं को विजय …

मिर्जापुर। उपरौध क्षेत्र के लालगंज मिलिट्री ग्राउंड के मैदान पर उपाध्याय बंधुओं और अंग्रेजी पुलिस से हुई झड़प की घटना कहानी जुबानी सुनी जा सकती है। गणतंत्र दिवस के समय लालगंजवासी उस घटना को याद करते हुए कहते हैं कि लालगंज के इतिहास में वह विजय गाथा है क्योंकि न्यायालय ने उपाध्याय बंधुओं को विजय दिया था। लालगंज के तत्कालीन सरपंच पंडित अमृत लाल उपाध्याय व उनके भाई राम सुंदर उपाध्याय व रघुनाथ उपाध्याय की झड़प अंग्रेजी पुलिस से अधिकार के लिए मिलिट्री ग्राउंड पर हुई थी।

झड़प इतनी जोरदार थी कि अंग्रेजी पुलिस को परास्त होना पड़ा था लेकिन इसके बाद पुलिस ने उपाध्याय बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए वारंट के साथ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। मामला गुलाम देश के सरपंच का था इसलिए अंग्रेजी पुलिस की अपनी ताकत थी। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद कई पेशी चलने पर मजिस्ट्रेट गवाह प्रस्तुत करने का अवसर उपाध्याय बंधुओं को दिया । बता दें कि इसके पूर्व मजिस्ट्रेट ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए टीम गठित कर दिया था। जिसकी जांच टीम के सदस्यों ने किया तो पाया कि अकारण ही उपाध्याय बंधुओं को परेशान किया गया था।उनसे हाथापाई की गई थी।

यह घटना ग्रामीण इलाके में क्रांतिकारी स्वरूप धारण कर लिया ।जिसके कारण लोगों के हौसले इतने बढे कि जगह-जगह आंदोलन की चर्चा शुरू कर दिया। इसके बावजूद वातावरण ऐसा था कि गुलामी के दौर में पुलिस के विरुद्ध गवाह मिलना एक चुनौती था लेकिन लालगंज बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी अड़ंगा साव और पाल बस्ती के नचकू पाल समेत छह गवाह मजिस्ट्रेट के सामने पहुंचे। लंबे बहस और न्यायिक जिरह के बाद सम्मान पूर्वक विजय मिली। वह विजय गाथा लालगंज वासी गर्व से सुनाते हैं। उसके बाद क्षेत्र में अंग्रेजों के विरुद्ध प्रतिरोध की हवा बह चली।

यह भी पढ़ें:-ICC Under-19 World Cup : सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा अफगानिस्तान

संबंधित समाचार