अमरोहा : प्रशासन की लाख पाबंदी के बाद भी मंडी समिति में पहुंच रही भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से जनता को बचाने के लिए शासन द्वारा प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी ज्यादा भीड़ एकत्र न होने दें। शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लगातार शहर में कोरोना वायरस इनका पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन प्रशासन की लाख अपील के …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से जनता को बचाने के लिए शासन द्वारा प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी ज्यादा भीड़ एकत्र न होने दें। शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लगातार शहर में कोरोना वायरस इनका पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन प्रशासन की लाख अपील के बाद भी जनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा बल्कि कोरोना संक्रमण के डर को हवा में उड़ाते हुए लोग सब्जी मंडी में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

भीड़ में एक दो को छोड़कर कोई भी खरीदार एवं आढ़ती माक्स लगाने के नियम का पालन नहीं कर रहा था। सब्जी मंडी में चारों तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। भीड़ को देखकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही हैं लेकिन प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी जनता सुनने को तैयार नहीं है।

सोमवार की सुबह नगर के चेतन चौहान मार्ग स्थित सब्जी मंडी में सैकड़ों की संख्या में किसान सब्जियों को बेचने एवं व्यापारी खरीदने के लिए जुटे। सब्जी मंडी में एकत्र भीड़ में अधिकतर बिना मास्क के देखे जा रहे थे। सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा लगातार अपील की जा रही हैं, लेकिन जनता पर उनकी अपील का कोई असर नहीं दिख रहा।

सब्जी मंडी में अधिकारियों के द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका उदाहरण यह है कि सब्जी मंडी में सुबह से ही भारी भीड़ एकत्र हो जाती है और भीड़ के द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है।इन बातों से यह लगता है कि सब्जी मंडी में किसी को कोरोना संक्रमण एवं प्रशासन का कोई भी डर नहीं है।

जनता से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है और इसी के साथ मंडी सचिव को भी मंडी समिति परिसर में नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं जो भी नियमों की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।- अनिल कुमार उप जिलाधिकारी हसनपुर

संबंधित समाचार