योगी की अयोध्या से चुनाव लड़ने की थी इच्छा : सुरेश दास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अभी चार दिन पहले राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास और अब दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने योगी के अयोध्या से चुनाव न लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। सुरेश दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के …

अयोध्या। अभी चार दिन पहले राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास और अब दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने योगी के अयोध्या से चुनाव न लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। सुरेश दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें गोरखपुर से टिकट दे दिया।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी का दावा है कि वह कहीं पर भी विधायक रहेंगे, लेकिन अयोध्या के विकास की गति को रुकने नहीं देंगे। गौरतलब है कि अयोध्या जनपद में पांचवे चरण में 27 फरवरी को चुनाव होना है। भाजपा ने अयोध्या विधानसभा से सीटिंग विधायक वेद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

अयोध्या को देखते हुए आम नागरिक ही नहीं अयोध्या के साधु संत भी अपने उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चाहते थे। महंत सुरेश दास का दावा है कि इस बात का भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह चाहे जहां से विधायक बनें, लेकिन अयोध्या का विकास रुकने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें:-Tim Bresnan Announces Retirement: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले ऑलराउंडर ने क्रिकेट से लिया संन्यास

संबंधित समाचार