यूपी चुनाव: बीजेपी गठबंधन ने किया सीटों का बंटवारा, निषाद पार्टी और अपना दल को इतनी मिली सीट…
लखनऊ। यूपी में चुनाव के मद्देनजर भाजपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फार्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को जहां दस सीटें दी गई हैं, वहीं अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को बीजेपी ने 18 सीटें दी हैं। इस मामले में …
लखनऊ। यूपी में चुनाव के मद्देनजर भाजपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फार्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को जहां दस सीटें दी गई हैं, वहीं अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को बीजेपी ने 18 सीटें दी हैं। इस मामले में जब निषाद पाटी के अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा की उन्होंने 15 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी लेकिन उन्हें मात्र 10 सीटें ही मिली हैं। फिलहाल इस मामले में इसके आगे कुछ भी बोलने से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद बचते रहे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: ‘मंगल’ कामनाओं के साथ चुनावी सूरमा कल से करेंगे नामांकन, तैयारियां पूरी
