ममता बनर्जी राज्यपाल से हुईं परेशान, ट्विटर पर किया ब्लॉक
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर उनकी सरकार के खिलाफ राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नियमित पोस्ट से ‘परेशान’ होकर उन्हें ट्विटर पर ‘ब्लॉक’ कर दिया है। बनर्जी ने कहा कि धनखड़ ने कई बार मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को धमकाया है। बनर्जी ने यहां …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर उनकी सरकार के खिलाफ राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नियमित पोस्ट से ‘परेशान’ होकर उन्हें ट्विटर पर ‘ब्लॉक’ कर दिया है। बनर्जी ने कहा कि धनखड़ ने कई बार मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को धमकाया है।
बनर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई बार पत्र लिखकर धनखड़ को हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ‘हालांकि, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’
ये भी पढ़े-
धर्म परिवर्तन विवाद: लड़की के खुदकुशी मामले में उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के दिए आदेश
