मुरादाबाद : गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पति पत्नी समेत तीन घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार पति पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल दंपत्ति भांजे की मौत की खबर पाकर गम में शामिल होने दिल्ली …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार पति पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल दंपत्ति भांजे की मौत की खबर पाकर गम में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के कस्बा और थाना बाजपुर की सूत कालोनी निवासी अजय कुमार गुप्ता बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क हैं। उनके भांजे दिल्ली के नागलोई निवासी जतिन की दो दिन पहले हादसे में मौत हो गई थी। इस पर वह गम में शामिल होने के लिए किराए की स्विफ्ट कार लेकर पत्नी संतोष के साथ दिल्ली जा रहे थे।
कार को चालक विनय चला रहा था। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर में सीएनजी पंप के पास बने कट के पास अचानक चालक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सड़क पर आ गया। इससे कार चालक हड़बड़ा गया और कार अनियंत्रत होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। इस हादसे में चालक विनय समेत तीनों लोग घायल हो गए।
