अयोध्या: भाजपा ने डॉ. बांके बिहारी मणि को बनाया विधानसभा संयोजक
अयोध्या। चुनावी व्यूह रचना तैयार करने के लिए भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी को अयोध्या विधानसभा का संयोजक बनाया गया। 1991 से लगातार वह अब होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के संयोजक रहे हैं। 2 फरवरी को सिविल लाइन में …
अयोध्या। चुनावी व्यूह रचना तैयार करने के लिए भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी को अयोध्या विधानसभा का संयोजक बनाया गया। 1991 से लगातार वह अब होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के संयोजक रहे हैं। 2 फरवरी को सिविल लाइन में अयोध्या विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा।
इसके बाद चुनाव कार्यालय पर प्रधानमंत्री की वर्चुअल सभा में पार्टी के 561 पदाधिकारियों को सम्मलित करने की कार्ययोजना तैयार की गयी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहते हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ में अभाविप ने निकाला मार्च, कहा- शिक्षण संस्थानों में जबरन धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं…
