लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारे का पुलिस को लगा सुराग, जल्द होगी यह कार्रवाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी संतोष लोधी की अगले 24 घंटे में गिरफ्तारी हो सकती है। दरअसल पुलिस को संतोष लोधी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बेहद करीब है। प्रॉपर्टी डीलर की पेट में गोली मारकर की गई थी हत्या बता …

लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी संतोष लोधी की अगले 24 घंटे में गिरफ्तारी हो सकती है। दरअसल पुलिस को संतोष लोधी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बेहद करीब है।

प्रॉपर्टी डीलर की पेट में गोली मारकर की गई थी हत्या

बता दें कि गत शुक्रवार सुबह पारा के सलेमपुर के पतौरा गांव में एक खाली प्लॉट में पुलिस ने काकोरी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल का खून से लथपथ शव बरामद किया था। शव से करीब 500 मीटर की दूरी पर संदीप की कार भी मिली थी। संदीप को पेट में गोली मारकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में अभाविप ने निकाला मार्च, कहा- शिक्षण संस्थानों में जबरन धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं…

पेशेवर अपराधी है संतोष लोधी: पुलिस

इस मामले में 24 जनवरी को पुलिस एक नाबालिग समेत संदीप के चार दोस्तों को हत्यारोप में गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी संतोष लोधी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पर अब पु लिस संतोष की गिरफ्तारी के बेहद करीब है।

संतोष लोधी पेशेवर अपराधी है। गत 18 जनवरी को ही वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल की इरादतन हत्या कर दी और फरार हो गया।

प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल के मुख्य हत्यारोपी संतोष लोधी के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पु लिस संभवत: एक से दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लेगी।

-आशुतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, काकोरी

यह भी पढ़ें: ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, हिरासत में हिंदुस्तानी भाऊ

संबंधित समाचार