खदान संचालकों के खिलाफ जालौन प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मौरंग खदान संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कदौरा थाना क्षेत्र में संचालित भेड़ी खंड संख्या तीन पर अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। प्रशासन के आदेश पर खनिज विभाग की टीम ने मौके …

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मौरंग खदान संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कदौरा थाना क्षेत्र में संचालित भेड़ी खंड संख्या तीन पर अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। प्रशासन के आदेश पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, जिसके बाद खण्ड संचालक पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। लगातार हुई दूसरी कार्रवाई से मौरंग खदान संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है। दो दिन पूर्व डकोर थाना क्षेत्र में हमीरपुर के खदान संचालक पर भी कार्रवाई की गयी थी।

गौरतलब है कि भेडी खंड संख्या तीन को छह माह के लिए मेसर्स राना कंस्ट्रक्शन का पट्टा स्वीकृत किया गया है। पट्टे के स्वीकृति को लगभग एक माह ही हुआ था कि इस खंड पर नियमों की अवेहलना कर खनन किये जाने की शिकायतें शुरू हो गईं। लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खनिज विभाग को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी से मिले आदेश के बाद खनिज विभाग की टीम मौके भेड़ी मौरंग खदान पर पहुंची, जहां टीम को कुछ कैमरे गड़बड़ मिले, वहीं खण्ड पर सीमांकन में भी गड़बड़ी पायी गयी। इसके अलावा मौके पर अन्य कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसको लेकर खण्ड संचालक पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही हिदायत भी दी गई कि भविष्य में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला खान अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि भेड़ी खंड संख्या तीन की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अनियमितता पाए जाने पर खण्ड संचालक पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसकी आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी खंड संचालक नियमों का पालन करें। नियम विपरीत खनन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सिद्धार्थनगर में डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार