रामपुर: अकबराबाद में कोसी की धार के बीच पकड़ा अवैध खनन, धंधेबाज फरार
रामपुर /दढ़ियाल, अमृत विचार। कोसी नदी में बीच धारा में पोकलेन मशीन और जेसीबी डालकर अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अमृत विचार में छपी खबर के बाद टांडा के एसडीएम ने अकबराबाद में पुलिस बल के साथ छापामारी की तो खनन के धंधेबाज मौके से फरार हो गए। धंधेबाज स्वार तहसील के भूबरा …
रामपुर /दढ़ियाल, अमृत विचार। कोसी नदी में बीच धारा में पोकलेन मशीन और जेसीबी डालकर अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अमृत विचार में छपी खबर के बाद टांडा के एसडीएम ने अकबराबाद में पुलिस बल के साथ छापामारी की तो खनन के धंधेबाज मौके से फरार हो गए। धंधेबाज स्वार तहसील के भूबरा इलाके की ओर भागकर छिप गए। नदी में चल रही मशीनें भी छिपा दीं। छापे की सूचना लीक होने के ऐसा हुआ। अधिकारियों के छापा मारने की सूचनाएं लीक होने से यह बात जाहिर है कि कहीं न कहीं प्रशासन और पुलिस में ही खनन के धंधेबाजों के लोग मिले हुए हैं। एसडीएम की कार्रवाई से धंधेबाजों में खलबली मच गई है। स्टोन क्रशर संचालकों की भूमिका संदिग्ध लग रही है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी दढ़ियाल के गांव अकबराबाद में धड़ल्ले से कोसी नदी में जेसीबी और पोकलेन मशीन चल रही हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद रविवार रात लगभग नौ बजे एसडीएम राजेश तिवारी ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर कोसी घाट अकबराबाद पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अकबराबाद ओर भूबरा के बॉर्डर पर अवैध खनन कर रहे खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर जंगल की ओर लेकर फरार हो गए।
एसडीएम की छापेमारी कार्रवाई के दौरान कोसी घाट पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। उधर, एसडीएम ने काफी देर तक कोसी घाट का निरीक्षण किया लेकिन एसडीएम को कोई भी खनन माफिया हाथ नहीं लग सका। वहीं दूसरी ओर एसडीएम राजेश तिवारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर अकबराबाद के जंगल में छापामार कार्रवाई की गई थी। मौके पर अवैध खनन करता हुआ कोई भी खनन माफिया हाथ नहीं लग सका अकराबाद के बॉर्डर पर भुबरा का जंगल आता है जो कि स्वार तहसील में है तहसील स्वार के प्रशासन को खनन के पट्टे की भूमि को चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं।
रुकने का नाम नहीं ले रहा अवैध खनन
नगर सहित क्षेत्र के गांव अकबराबाद और माझा फार्म में बड़े पैमाने पर अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। अवैध खनन के कारण रोजाना सरकारी राजस्व को लाखों रुपए का घाटा हो रहा है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दी अवैध खनन का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के अक़बराबाद और माझा फार्म में एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रेशर स्थित है। कोसी नदी क्षेत्र में दिन रात अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कोसी नदी से अवैध खनन कर स्टोन क्रशरों पर डंप किया जाता है। अवैध खनन के कारण रोजाना सरकारी राजस्व को लाखों रुपए की हानि हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव में व्यस्त होने के कारण खनन माफिया की चांदी हो रही
अधिकारियों की रेकी करते हैं खनन माफिया के गुर्गे
क्षेत्र का अक़बराबाद और माझा फार्म में स्थिति स्टोन क्रेशर पर काम करने वाले खनन माफिया के गुर्गे पुलिस चौकी से लेकर एसडीएम आवास तक की रेकी करते हैं जैसे ही कोई किसी अधिकारी की गाड़ी आवास से बाहर निकलती है तो खनन माफिया को उसके सूचना मिल जाती है खनन माफिया अपने वाहनों को कोसी घाट से हटा देते हैं जिस कारण प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर कोई भी वाहन नहीं मिलता ओर बैरंग लौटना पड़ता है।
