यूपी चुनाव: नीतीश कुमार अपने प्रत्याशियों के लिए करेंगे वर्चुअल रैली, बनाया यह प्लान…
लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए वर्चुअल रैली करेंगे और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। फिलहाल उनकी रैली चौथे चरण के नामांकन के बाद शुरू होगी। फिलहाल 20 सीटों पर नीतीश ने उतारे हैं प्रत्याशी जनता दल यूनाइटेड के मीडिया प्रभारी …
लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए वर्चुअल रैली करेंगे और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। फिलहाल उनकी रैली चौथे चरण के नामांकन के बाद शुरू होगी।
फिलहाल 20 सीटों पर नीतीश ने उतारे हैं प्रत्याशी
जनता दल यूनाइटेड के मीडिया प्रभारी मनीष नंदन ने बताया कि पार्टी से उतारे गए प्रत्याशी चौथे से सातवीं सूची तक हैं। फिलहाल अभी तक 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए और प्रदेश की कुल 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। भाजपा और जद यू की बिहार में सरकार है लेकिन भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जद यू का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। इस कारण प्रदेश में जद यू अकेले ही चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़ें:
जनवरी की एक और ऐतिहासिक घटना, इस माह ही मोर को मिला था राष्ट्रीय पक्षी का खिताब
जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि मीडिया में स्टार प्रचारकों को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जिसकी पार्टी घोर निंदा एवं भर्त्सना करता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश चुनाव में जनता दल (यू) के प्रत्याशियों के पक्ष में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ केंद्र सरकार में इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह प्रदेश के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें:
