UP Election 2022: सपा ने देवरानी-जेठानी को बनाया प्रत्याशी, दोनों ने दाखिल किया अपना नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा ने हरदोई की 2 विधानसभा सीटों पर देवरानी-जेठानी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। जेठानी-देवरानी दोनों एकसाथ नामांकन कराने पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया। सपा ने ऊषा वर्मा को और गोपामऊ विधानसभा से राजेश्वरी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। ऊषा वर्मा पहले भी कई बार सांसद और मंत्री रह चुकी हैं. उनकी देवरानी …

लखनऊ। सपा ने हरदोई की 2 विधानसभा सीटों पर देवरानी-जेठानी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। जेठानी-देवरानी दोनों एकसाथ नामांकन कराने पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया।

सपा ने ऊषा वर्मा को और गोपामऊ विधानसभा से राजेश्वरी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। ऊषा वर्मा पहले भी कई बार सांसद और मंत्री रह चुकी हैं. उनकी देवरानी राजेश्‍वरी देवी भी पहले विधायक रह चुकी हैं।

दोनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। ऊषा और राजेश्‍वरी हरदोई के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत परमाई लाल की बहू हैं।

पढ़ें- UP Election 2022: सपा को डॉ. राजेश तिवारी ने दिया झटका, कांग्रेस में हुए शामिल

संबंधित समाचार