‘दूसरा कपिल देव ढूंढना बंद करो’, गौतम गंभीर ने बताया कहां से मिलेगा टीम इंडिया को बेहतर ऑलराउंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम इंडिया एक बेहतर ऑलराउंडर की तलाश में है। लेकिन कपिल देव के बाद कोई तेज बॉलिंग ऑलराउंडर मिला नहीं। इस बीच, पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि भारत को अगला ‘कपिल देव’ ढूंढना बंद करना चाहिए। दूसरा कपिल देव ढूंढना बंद करो : गंभीर …

नई दिल्ली। सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम इंडिया एक बेहतर ऑलराउंडर की तलाश में है। लेकिन कपिल देव के बाद कोई तेज बॉलिंग ऑलराउंडर मिला नहीं। इस बीच, पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि भारत को अगला ‘कपिल देव’ ढूंढना बंद करना चाहिए।

दूसरा कपिल देव ढूंढना बंद करो : गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा, हम हमेशा कपिल देव के बाद एक ऑलराउंडर की कमी की बात करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो हमें तलाश बंद कर देनी चाहिए, इसकी बजाय हमें रणजी ट्रॉफी से ही ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहिए और जब वह पूरी तरह से तैयार हों तब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में उतारना चाहिए। गंभीर ने कहा, जब आपके पास ऐसा कुछ नहीं हो तो ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए, आप उसे स्वीकार कर आगे बढ़ें और जिसे आप नहीं तैयार कर पा रहे हैं… उस पर ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए।

‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रदर्शन का मंच’
गंभीर टीम में नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौके देकर उन्हें सिखाने वाली सोच से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से मानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सिखाने का नहीं, प्रदर्शन का मंच है। आप किसी भी खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट या इंडिया-ए लेवल पर तराश सकते हैं। जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो आपको सीधे प्रदर्शन के लिए तैयार रहना चाहिए।

गौतम गंभीर के मुताबिक टीम इंडिया को एक बेहतर ऑलराउंडर की तलाश को बंद कर कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में लगातार मौके देकर तैयार करना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वेंकटेश अय्यर को बतौर ऑलराउंडर देखा जा रहा था। शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर जैसे गेंदबाज भी टीम इंडिया के लिए इस रोल के लिए मौजूदा उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें :

IND vs WI: अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया, 6 फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी वनडे सीरीज

Tim Bresnan Announces Retirement: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले ऑलराउंडर ने क्रिकेट से लिया संन्यास

 

संबंधित समाचार