UP Election 2022: हाटा विधानसभा पर भाजपा ने लगाया नए चेहरे पर दांव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक का टिकट काटकर नगर पालिका के चेयरमैन मोहन वर्मा को मैदान में उतारा है। हाटा विधानसभा क्षेत्र में सैंथवार-कुर्मी की संख्या अधिक है। इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात की जाए तो सबसे अधिक समय तक यहां भाजपा का …

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक का टिकट काटकर नगर पालिका के चेयरमैन मोहन वर्मा को मैदान में उतारा है। हाटा विधानसभा क्षेत्र में सैंथवार-कुर्मी की संख्या अधिक है।

इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात की जाए तो सबसे अधिक समय तक यहां भाजपा का सिक्का चला है। सुरक्षित सीट रहने के दौरान हाटा विधानसभा सीट पर चार बार भाजपा के रमापति उर्फ रमाकांत ने कमल खिलाया जबकि एक बार जनता दल के रामनक्षत्र ने जीत दर्ज की थी।

2012 में सीट सामान्य होने के बाद सपा के राधेश्याम सिंह ने यहां से जीत दर्ज कर भाजपा से सीट छीन ली थी लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वापसी की। यहां से भाजपा के पवन केडिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, इस बार वह पार्टी की पसंद नहीं बन पाए। कांग्रेस से अमरेंद्र प्रताप मल्ल और बसपा से शिवांग सिंह भी मैदान में उतर चुके हैं। सपा ने अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, लखनऊ कैंट से इन्हें मिला टिकट

संबंधित समाचार