यूपी चुनाव 2022: कल्याणपुर सीट पर कांग्रेस का यूटर्न, खुशी की मां को नहीं दिया टिकट, अब इन्हें बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने ऐलान किया था कि कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से विकरू कांड को लेकर जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को प्रत्याशी बनाया जाएगा। लेकिन अब ऐन वक्त पर कांग्रेस ने यूटर्न ले लिया है। जानकारी के मुताबिक खुशी की मां गायत्री तिवारी चुनाव नहीं …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने ऐलान किया था कि कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से विकरू कांड को लेकर जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को प्रत्याशी बनाया जाएगा। लेकिन अब ऐन वक्त पर कांग्रेस ने यूटर्न ले लिया है। जानकारी के मुताबिक खुशी की मां गायत्री तिवारी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। उनकी जगह खुशी की बहन नेहा दुबे को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। नेहा, खुशी दुबे की बहन हैं। वे नामांकन कराने कानपुर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं हैं।

नेहा तिवारी खुशी दुबे की ही बहन हैं, जिन्होंने आज कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर अपना नामांकन कराया। कहा जा रहा है कि बहन को न्याय ना मिलने के चलते नेहा राजनीति में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो खुशी दुबे के मुकदमे वापस होंगे। इससे पहले खबर थी कि गायत्री तिवारी ने बीते 26 जनवरी को प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और यह पक्का हो गया था कि गायत्री तिवारी कानपुर में कल्याणपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उनके नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने भी मुहर लगा दी थी।

लेकिन खुशी की मां गायत्री का नाम मतदान सूची में नहीं है। इसी वजह के चलते उनकी नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। अब ऐन मौके पर कांग्रेस ने नेहा दुबे को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला ले लिया है। कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी कि चुनाव में बिकरु कांड को उठा योगी सरकार को भी घेरा जाएगा और वोट भी लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, लखनऊ कैंट से इन्हें मिला टिकट

संबंधित समाचार