पीआर श्रीजेश ने जीता ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट द ईयर 2021’ का खिताब, देखें अद्भुत तस्वीरें
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को साल 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया है। श्रीजेश यह सम्मान पाने वाले केवल दूसरे भारतीय एथलीट हैं। 2020 में भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने साल 2019 में अपने प्रदर्शन के लिए यह …
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को साल 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया है।
![]()
श्रीजेश यह सम्मान पाने वाले केवल दूसरे भारतीय एथलीट हैं। 2020 में भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने साल 2019 में अपने प्रदर्शन के लिए यह सम्मान हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थीं।
पीआर श्रीजेश ने इस पुरस्कार के लिए स्पेन के खेल पर्वतारोही अल्बर्टो गिन्स लोपेज और इटली के वुशु खिलाड़ी मिशेल जिओर्डानो को पीछे छोड़ दिया।
पुरस्कार मिलने के बाद पीआर श्रीजेश ने कहा, मैं यह पुरस्कार जीतकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले इस पुरस्कार के लिए मुझे नामित करने पर एफआईएच को धन्यवाद। उन्होंने फैन्स को भी धन्यवाद दिया और कहा, दुनिया भर में भारतीय हॉकी के प्रशंसकों को भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे वोट दिया।
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य श्रीजेश को एक लाख 27 हजार 647 वोट मिले। लोपेज और गियोर्डानो को क्रमश: 67 हजार 428 और 52 हजार 46 वोट मिले।
श्रीजेश इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय थे। उनके नाम की सिफारिश अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने की थी। अक्टूबर में एफआईएच स्टार्स पुरस्कार में श्रीजेश को 2021 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था।
ये भी पढ़ें ….
‘दूसरा कपिल देव ढूंढना बंद करो’, गौतम गंभीर ने बताया कहां से मिलेगा टीम इंडिया को बेहतर ऑलराउंडर
IND vs WI: अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया, 6 फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी वनडे सीरीज
