कोरोना की चपेट में आईं दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, खुद को किया होम क्वारंटाइन
मुंबई। कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों तक भी पहुंच चुकी है। कई स्टार्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना आजमी को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। View this post on Instagram A …
मुंबई। कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों तक भी पहुंच चुकी है। कई स्टार्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना आजमी को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।
एक्ट्रेस इस समय घर में ही अपना इलाज करवा रही हैं। शबाना आजमी के फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। शबाना आजमी ने मंगलवार को कहा कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वो इस समय होम क्वारंटाइन हैं। 71 वर्षीय अदाकारा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कोविड-19 की रिपोर्ट साझा की। उन्होंने उन लोगों से भी अपना टेस्ट कराने का आग्रह किया जो अदाकारा के संपर्क में आए थे।
शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा कि आज कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। घर पर खुद को अलग कर लिया है और उन सभी से अनुरोध किया है जो मेरे निकट संपर्क में थे, कृपया परीक्षण करवाएं।’
