यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने सीएम योगी पर किया पलटवार, कहा- बाबा सरकार में ‘महामाफिया राज’ है
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही हैं। इस कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही हैं। इस कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट पलटवार करते हुए योगी सरकार में ‘माफियाराज’ होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जो जितना बड़ा है उस पर आरोप भी उतना ही बड़ा है।
बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है।
लखीमपुर के किसानों की हत्या,हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता,गोरखपुर हत्याकांड, इनामी अपराधी का खेलना सरेआम, फ़रार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती…झूठ बोलने की भी एक हद होती है!
भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2022
अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, ”बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है। लखीमपुर के किसानों की हत्या, हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता, गोरखपुर हत्याकांड, इनामी अपराधी का खेलना सरेआम, फ़रार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती…झूठ बोलने की भी एक हद होती है! भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ।”
‘तमंचावाद’ के जवाब में ‘महामाफियाराज’
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री योगी लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर है। वो ट्वीट करके उन्हें जिन्नावादी और तमंचावादी पार्टी होने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी जवाब देने की कोशिश की है। अभी तो चुनाव का पहला चरण हैं, तब नेताओं में इतने तीखे वार-पलटवार देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे ये मतदान के चरण बढ़ते जाएंगे. ये बयान और तेज होते जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: आचार संहिता के बाद एक्शन मूड में आई पुलिस, दो व्यापारियों के पास से बरामद किए 38 लाख
