Budget 2022: मायावती ने BJP पर कसा तंज, कहा- करों की मार से कराह रही जनता को नए वादों से लुभाने का किया प्रयास…
लखनऊ। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को संसद में पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने कहा कि करों की मार से कराह रही जनता को नए वादों से लुभाने का प्रयास बजट में किया गया है जबकि बढ़ती गरीबी,बेरोजगारी और महंगाई पर रोकथाम के कोई उपाय …
लखनऊ। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को संसद में पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने कहा कि करों की मार से कराह रही जनता को नए वादों से लुभाने का प्रयास बजट में किया गया है जबकि बढ़ती गरीबी,बेरोजगारी और महंगाई पर रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए गए है।
1. संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट नए वादों के साथ जनता को लुभाने के लिए लाया गया है, जबकि गतवर्षों के वादों व पुरानी घोषणाओं आदि के अमल को भुला दिया गया है, यह कितना उचित। केन्द्र बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की आत्महत्या जैसी गंभीर चिन्ताओं से मुक्त क्यों? 1/2
— Mayawati (@Mayawati) February 1, 2022
मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट नए वादों के साथ जनता को लुभाने के लिए लाया गया है, जबकि गतवर्षों के वादों व पुरानी घोषणाओं आदि के अमल को भुला दिया गया है, यह कितना उचित। केन्द्र बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की आत्महत्या जैसी गंभीर चिन्ताओं से मुक्त क्यों।
2. केन्द्र सरकार द्वारा अपनी पीठ आप थपथपा लेने से अभी तक देश की बात नहीं बन पा रही है। करों की मार लोगों का जीना दुभर किए हुए है। इसीलिए केन्द्र का भरसक प्रयास खासकर बेरोजगारी व असुरक्षा आदि के कारण लोगों में छाई तंगी, मायूसी व हताशा को कम करने की हो तो बेहतर। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 1, 2022
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अपनी पीठ आप थपथपा लेने से अभी तक देश की बात नहीं बन पा रही है। करों की मार लोगों का जीना दुभर किए हुए है। इसीलिए केन्द्र का भरसक प्रयास खासकर बेरोजगारी व असुरक्षा आदि के कारण लोगों में छाई तंगी, मायूसी व हताशा को कम करने की हो तो बेहतर।
पढ़ें- बजट 2022: अगले वित्त वर्ष में होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी
