IPL Mega Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली…होगी पैसों की बरसात
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 355 अनकैप्ड प्लेयर्स …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 कैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, सात एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सभी पुरानी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट और दो नई टीमों, लखनऊ और अहमदाबाद ने ड्राफ्ट में शामिल खिलाड़ियों का ऐलान भी कर दिया है।
? NEWS ?: IPL 2022 Player Auction list announced
The Player Auction list is out with a total of 590 cricketers set to go under the hammer during the two-day mega auction which will take place in Bengaluru on February 12 and 13, 2022.
More Details ?https://t.co/z09GQJoJhW pic.twitter.com/02Miv7fdDJ
— IndianPremierLeague (@IPL) February 1, 2022
इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सैम करन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, क्रिस वोक्स ने भी ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है। दो करोड़ के बेस प्राइस में 48 खिलाड़ियों ने खुद को रखा है। वहीं, 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। अगर एक करोड़ के बेस प्राइस की बात करें तो इस लिस्ट में 34 खिलाड़ियों के नाम हैं।
??? ????? ?? ??? ???? ??????? ??
A bidding war on the cards ?? ??
Here are the 1⃣0⃣ Marquee Players at the 2⃣0⃣2⃣2⃣ #IPLAuction ? pic.twitter.com/lOF1hBCp8o
— IndianPremierLeague (@IPL) February 1, 2022
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
आईपीएल मेगा ऑक्शन में शिखर धवन, फाफ डुप्लेसिस, पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, डेविड वॉर्नर, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, क्विंटन डिकॉक, कौगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस ऑक्शन में इन खिलाड़ियों के लिए सभी टीमों के बीच होड़ लगेगी। हमेशा की तरह इस ऑक्शन में भी कुछ चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा है।

नीलामी के लिए पंजीकृत कुल 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें सर्वाधिक 47 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं, जबकि वेस्ट इंडीज के 34, दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 17, बंगलादेश-आयरलैंड के पांच-पांच, नामिबिया के तीन, स्कॉटलैंड के दो तथा जिम्बाब्वे, नेपाल और अमेरिका का एक-एक खिलाड़ी शामिल है।

टीम इंडिया के बड़े स्टार्स का कितना बेस प्राइस?
- चेतेश्वर पुजारा -50 लाख
- हनुमा विहारी – 50 लाख
- अजिंक्य रहाणे – 1 करोड़
- कुलदीप यादव – 1 करोड़
- ईशांत शर्मा – 1.5 करोड़
- वाशिंगटन सुंदर – 1.5 करोड़
- रविचंद्रन अश्विन – 2 करोड़
- शिखर धवन – 2 करोड़
- श्रेयस अय्यर – 2 करोड़
- मोहम्मद शमी – 2 करोड़
- उमेश यादव – 2 करोड़
- युजवेंद्र चहल – 2 करोड़
आईपीएल टीमों के के पर्स में अब कितने पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) – कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़) कुल खर्च 39 करोड़, पर्स में मौजूद 42.50 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)कुल खर्च 18 करोड़, पर्स में मौजूद, 72 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़) कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद 48 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जयसवाल (4 करोड़)-कुल खर्च 28 करोड़, पर्स में मौजूद, 62 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)- कुल खर्च 22 करोड़, पर्स में मौजूद, 68 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज ( 7 करोड़)- कुल खर्च 33 करोड़, पर्स में मौजूद, 57 करोड़ रुपये
लखनऊ : केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोयनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)- कुल खर्च 31 करोड़, पर्स में मौजूद, 59 करोड़ रुपये
अहमदाबाद : हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)- कुल खर्च 38 करोड़, पर्स में मौजूद, 52 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें : बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम भी शामिल, ये टीमें पहले ही कर चुकी हैं क्वालीफाई
