बहराइच: 300 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार, पांच हजार लीटर लहन भी बरामद
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में आबकारी विभाग और मोतीपुर पुलिस ने 300 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए शराब का निर्माण करते समय तीन लोगों को पकड़ा गया हैं। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाताओं को …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में आबकारी विभाग और मोतीपुर पुलिस ने 300 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए शराब का निर्माण करते समय तीन लोगों को पकड़ा गया हैं।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाताओं को लुभाने का क्रम शुरू हो गया हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र में अडगोडवा गांव के निकट काफी मात्रा में शराब बनाने की सूचना मिली। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि आबकारी निरीक्षक और मोतीपुर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 300 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं शराब बनाने के लिए पांच हजार क्विंटल लहन भी बरामद हुई हैं। शराब और लहन को नष्ट करा दिया गया हैं। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मौके से गिरफ्तार तीन लोगों को जेल भेज दिया गया हैं। जबकि फरार की तलाश की जा रही। पुलिस के मुताबिक विधान सभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब निर्माण तेज़ी से चल रहा था। जिसको लेकर छापेमारी की गई हैं। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
यह भी पढ़ें:-Budget 2022: पीएम मोदी बोले- अधिक निवेश, अधिक रोजगार की संभावनाओं से भरा हुआ है यह बजट
