आठ पत्नियों के साथ रहता है यह शख्स, न कभी झगड़ा, न कभी तकरार… दिलचस्प है कहानी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसी भी पुरुष के लिए एक ही घर में दो पत्नियों के साथ रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन थाईलैंड में एक व्यक्ति एक ही छत के नीचे अपनी आठ पत्नियों के साथ रहता है। आठों पत्नियां के बीच कभी कोई अनबन नहीं होती। इस व्यक्ति के निजी जीवन की कहानी बड़ी दिलचस्प है। चलिए …

किसी भी पुरुष के लिए एक ही घर में दो पत्नियों के साथ रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन थाईलैंड में एक व्यक्ति एक ही छत के नीचे अपनी आठ पत्नियों के साथ रहता है। आठों पत्नियां के बीच कभी कोई अनबन नहीं होती। इस व्यक्ति के निजी जीवन की कहानी बड़ी दिलचस्प है। चलिए आपको उसके और उसकी आठों पत्नियों के बारे में विस्तार से बताते हैं… ओडिटी सेंट्रल रिपोर्ट के अनुसार, ओंग डैम सोरोट नाम का यह शख्स एक प्रोफेश्नल टैटू आर्टिस्ट है। वह एक टीवी शो में नजर आया था जहां उसने अपनी पत्नियों की कहानी सुनाई और देखते ही देखते मशहूर हो गया।

  • थाईलैंड में ओंग डैम सोरोट नाम का शख्स कर चुका है आठ बार शादी, बिता रहा खुशहाल जीवन
  • शादीशुदा होने के बाद भी कोई लड़की शादी के लिए नहीं कर पाई इनकार
  • आठों पत्नियों के साथ बारी-बारी करता है रोमांस, स्वभाव से पत्नियां बेहद खुश

Image

एक साथ मिलकर एक ही छत के नीचे रहती हैं सभी पत्नियां
ओडिटि सेंट्रल रिपोर्ट के मुताबिक, ऑन्ग डैम सोरोट पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं। कुछ समय पहले वह थाइलैंड के एक टीवी शो में पहुंचे थे। यहीं से वह सुर्खियों में आ गए। दरअसल, उन्होंने थाई कॉमेडी टीवी चैनल को आठों पत्नियों के साथ इंटरव्यू दिया। कहा कि उनकी आठ पत्नियां हैं और सभी एक साथ मिलकर एक ही छत के नीचे रहती हैं। वे सभी उन्हें बराबर प्यार करती हैं। ऑन्ग ने ये भी बताया कि उनकी पत्नियां चार अलग-अलग बेडरूम में सोती हैं और उनके साथ सोने के लिए अपना नंबर आने का इंतजार करती हैं।

अलग-अलग पत्नियों से मिलने की दिलचस्प कहानी
सोरोट के मुताबिक, पहली पत्नी का नाम नोंग स्प्राइट है। उससे मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई। दूसरी का नाम नोंग एल है। उससे बाजार में मुलाकात हुई। तीसरी पत्नी का नाम नोंग नेन है। उससे एक हॉस्पिटल में आंखें चार हुईं। चौथी, पांचवीं और छठवीं पत्नि से संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुआ। सातवीं पत्नि से मुलाकात मंदिर में दर्शन के दौरान हुई। दिलचस्प किस्सा तो आठवीं पत्नी से मुलाकात का है। सोरोट बताते हैं, ‘वह अपनी चार पत्नियों को साथ लेकर पट्टाया में छुट्टियां मनाने गए थे। वहां नोंग मिल गई और उसने भी हमसफर बनने का फैसला कर लिया। बाकी पत्नियों को भी कोई ऐतराज नहीं था।’

पहली पत्नी से एक बेटा
सोरोट के घर में आठ पत्नियों के अलावा एक बच्चा भी है। इस बच्चे की मां सोरोट की पहली पत्नी हैं। वैसे घर में और भी किलकारियां गूजने वाली हैं। सोरोट बताते हैं कि उनकी दो पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। घर में चार बेडरूम हैं और हर बेडरूम में दो महिलाएं रहती हैं। सभी का कहना है कि उन्हें साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं और उनके बीच कभी किसी बात को लेकर झगड़ा भी नहीं होता। सोरोट की पहली पत्नी कहती हैं कि उन्होंने पति को दूसरी शादी करने की मंजूरी दी थी। बाकी सातों महिलाओं का कहना है कि वे जानती थीं कि सोरोट पहले ही शादीशुदा हैं, लेकिन फिर भी उनसे प्यार हो गया। वे सभी का बहुत ध्यान रखते हैं। परिवारों ने पहले फैसले का विरोध किया, लेकिन फिर मान गए। सोरोट ने कहा कि, ‘उन्होंने सभी बीवियों से कह दिया है कि अगर भविष्य में उन्हें किसी और शख्स से प्यार हो जाए तो वो बेझिझक उन्हें बता दें।

Image

ओंग डेम सोरोट अमीर नही हैं
ओंग डेम सोरोट ने बताया कि वह ‘सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाते हैं, जैसे कि वह कोई बहुत अमीर हैं और इसलिए आठ पत्नियों के खर्च उठ पाते हैं। यकीन मानिए, ये सब गलत बातें हैं। मैं अमीर नहीं हूं। हम सभी काम करते हैं और अपनी जरूरतों के मुताबिक पैसा कमा लेते हैं।’

Image

क्या कहती हैं पत्नियां?
रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी चैनल से बात करते हुए, उनकी आठों पत्नियों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि ओंग डेम सोरोट उनकी “बहुत देखभाल करने वाले और विचारशील व्यक्ति हैं। पत्नियों ने एकमत होकर यह भी कहा- “वह उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं, झगड़ने की कोई बात नहीं है।

संबंधित समाचार