गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने में मदद करेगा बजट : अनुप्रिया पटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अपना दल (एस) अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश को विकास की जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, 2022-23 का आम बजट उन आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग करेगा। उन्होंने बजट को गरीबों, …

लखनऊ। अपना दल (एस) अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश को विकास की जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, 2022-23 का आम बजट उन आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग करेगा।

उन्होंने बजट को गरीबों, किसानों, नौजवानों के प्रति समर्पित बताया और कहा कि बजट में 2022-23 में देश के 80 लाख गरीबों के लिए मकान बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है। ‘पीएम गति शक्ति मास्टरप्लान’ को ध्यान में रखते हुए आम बजट को लाया गया है। बजट का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिलेगा। यह ऐतिहासिक बजट संपूर्ण समावेशी, हर एक भारतीय के जीवन में सकारात्मक बदलाव का बजट है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के संकल्प को पूरा करने में मदद करेगा। इसी के तहत हर घर जल योजना में 60 हजार करोड़ से 3.83 करोड़ घरों को शुद्ध पेयजल और पीएम आवाज योजना में 48 हजार करोड़ से 80 लाख गरीबों को घर देने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक त्रासदी झेलने के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जो कि बहुत ही सराहनीय हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीरो बजट खेती, प्राकृतिक खेती, रिवर लिंकिंग, एक स्टेशन एक उत्पाद और किसान ड्रोन जैसे विभिन्न प्रयास से किसानो को काफी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-रीट पर्चा लीक मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाईंस फाटक पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता