जापान में विश्व तैराकी चैंपियनशिप दूसरी बार स्थगित, अब जुलाई 2023 में होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुसाने। विश्व तैराकी चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण मंगलवार को आधिकारिक रूप से दूसरी बार स्थगित कर दिया गया और अब यह जापान में 2023 में होगी। विश्व तैराकी की संचालन संस्था फिना ने कहा कि फुकुओका प्रत्येक दो साल में होने वाली चैंपियनशिप की मेजबानी मई की जगह अगले साल 14-30 जुलाई तक …

लुसाने। विश्व तैराकी चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण मंगलवार को आधिकारिक रूप से दूसरी बार स्थगित कर दिया गया और अब यह जापान में 2023 में होगी। विश्व तैराकी की संचालन संस्था फिना ने कहा कि फुकुओका प्रत्येक दो साल में होने वाली चैंपियनशिप की मेजबानी मई की जगह अगले साल 14-30 जुलाई तक करेगा।

ये भी पढ़ें : Budget 2022: खेल बजट में 305 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय युवा योजनाओं पर जोर

जापान के इस शहर को शुरुआत में जुलाई 2021 में टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के लिए इसे स्थगित करना पड़ा था। फुकुओका ने पहली बार 2001 में विश्व तैराकी चैंपियनशिप की मेजबानी की थी और शुरुआती तारीख पहली बार आयोजन की 20वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर थी।

ये भी पढ़ें : ICC Women’s ODI Rankings : वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंची मिताली राज, स्मृति मंधाना छठें स्थान पर बरकरार

दूसरी बार विलंब के कारण कतर के दोहा में 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी अब दो महीने के विलंब से जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें : IPL Mega Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली…होगी पैसों की बरसात

संबंधित समाचार