सीतापुर: लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
सीतापुर। लखनऊ व सीतापुर सहित कई जनपदों में लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का मछरेहटा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मानपुर, तंबौर इलाके के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा व चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ …
सीतापुर। लखनऊ व सीतापुर सहित कई जनपदों में लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का मछरेहटा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मानपुर, तंबौर इलाके के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा व चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल रवाना कर दिया है। मछरेहटा पुलिस द्वारा किए गए इस वर्कआउट के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मछरेहटा थाना क्षेत्र के परसदा गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर चार बदमाशों को पकड़ा गया है।
पकड़े गए बदमाशों में मानपुर इलाके के मदारगंज निवासी शफीक उर्फ शेरा, तंबौर के काजी टोला निवासी चुन्ना, इसी क्षेत्र के नवाबगंज निवासी हसीब व इसी क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकरनगर निवासी रईस शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि यह अपराधी सीतापुर के अलावा लखनऊ सहित कई जनपदों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं।
पकड़े गए शातिरों के पास से एक पिकअप वाहन, दो पंपिंग सेट, चार पायल, 10 बिछुवा, चार देशी तमंचा 12 बोर, छह जिंदा कारतूस 12 बोर व दो खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों का बड़ा आपराधिक इतिहास है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अनिल कुमार तिवारी, एसआई एजाज अहमद खां, मुख्य आरक्षी अबू हादी खां, आरक्षी मनोज, विनोद चाहर व कुशल चहल आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 90 किलो चांदी, हथियार बरामद
