सीतापुर: चोरी की बाइक व असलहे के साथ युवक गिरफ्तार
सीतापुर। रामकोट पुलिस ने इलाके के अर्थाना गांव के पास चेकिंग के दौरान मिश्रिख इलाके के एक युवक को पकड़ा है। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। रामकोट थाने में तैनात एसएसआई करूणेश सिंह, हेड कांस्टेबिल हरिलाल, …
सीतापुर। रामकोट पुलिस ने इलाके के अर्थाना गांव के पास चेकिंग के दौरान मिश्रिख इलाके के एक युवक को पकड़ा है। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। रामकोट थाने में तैनात एसएसआई करूणेश सिंह, हेड कांस्टेबिल हरिलाल, आरक्षी लंकेश यादव व नितिन कुमार मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच इलाके के अर्थाना गांव के पास से मिश्रिख इलाके के बेरसापुर गांव निवासी ललित कुमार मिश्रा पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्रा को पकड़ा। उसके पास से बरामद बाइक की जांच की गई तो वह चोरी की हुई निकली। तलाश में आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
