सीतापुर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सदरपुर/सीतापुर। सदरपुर इलाके में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक मंदिर परिसर की दीवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर किलो मीटर के पत्थर से भी जा टकराया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है …

सदरपुर/सीतापुर। सदरपुर इलाके में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक मंदिर परिसर की दीवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर किलो मीटर के पत्थर से भी जा टकराया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रामपुर कलां थाना के चहारपुर गांव निवासी हसमत अली 28 पुत्र छन्नू सोमवार की रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर सरैंय्या गया था। देर रात वह घर वापस जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर कंचनपुर गांव के निकट बने मंदिर की दीवार से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी, कि मंदिर की दीवार से टकराकर बाइक सड़क किनारे लगे किलोमीटर वाले पत्थर से भी जा भिड़ा। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बाइक अनियंत्रित होने से अधेड़ की मौत

अटरिया नीलगांव मार्ग पर देर रात पहाडापुर गांव के निकट एक तेज़ रफ़्तार बाइक सवार अधेड़ अनियंत्रित होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। अटरिया इलाके के दक्खिनावा गांव निवासी वीरेंद्र 45 पुत्र बैजूराम सोमवार की देर रात अपनी मोटर साइकिल से नीलगांव की तरफ से जा रहा था।

तभी नीलगांव रोड के पहाडापुर गांव के निकट मोड़ पर तेज़ रफ़्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जा घुसी। जिससे बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अटरिया इंस्पेक्टर महेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया है। मामलेमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: चोरी की बाइक व असलहे के साथ युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार