रामपुर : युवती का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। डीएलएड की छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़ करने के साथ ही फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरूकर दी है। …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। डीएलएड की छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़ करने के साथ ही फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरूकर दी है।

कोतवाली के गांव निवासी युवती एक डिग्री कालेज मे डीएलएड की छात्रा है। सोमवार को छात्रा ने पुलिस को तहरीर दे आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव बिजड़ा निवासी फैसल व गांव मुकरमपुर निवासी हुसनैन उर्फ गुड्डू पाशा कालेज से आते व जाते पीछ़ा करने के साथ ही आए दिन अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करते हैं। जिस पर उसने अपने पिता ओर भाई को सारी बात बताई।

उन्होंने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर आरोपियों ने छवि धूमिल करने के लिए उसके चेहरे के साथ किसी अन्य महिला का नग्न फोटो लगा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एडिट फोटो वायरल करने के कारण उसकी मंगनी भी टूट गई। आरोपी मोबाइल से गंदे मैसेज भेजने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जिसके कारण वह कालेज भी नहीं जा पा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरुकर दी। मंगलवार को पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश मे जुटी है। कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक को जेल भेजा है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार