अमरोहा : प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम का औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिससे मतदान वाले दिन किसी प्रकार की दिक्कत न रहे। प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम का औचक निरीक्षण किया गया। किस बूथ पर कौन सी ईवीएम रहेगी, यह भी तय किया गया। जनपद में 14 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव …

अमरोहा, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिससे मतदान वाले दिन किसी प्रकार की दिक्कत न रहे। प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम का औचक निरीक्षण किया गया। किस बूथ पर कौन सी ईवीएम रहेगी, यह भी तय किया गया।

जनपद में 14 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव सामग्री तैयार की जा रही है। कलेक्ट्रेट में चुनावी थैलों की तैयारी में कर्मी लगे हैं, क्योंकि 13 फरवरी को पोलिंग पार्टिंया रवाना होंगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में औचक निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक विधानसभा नौगांवा डॉ. सदनेक सिंह, हसनपुर शान्तनु शाह, धनौरा उमाशंकर सिंह, अमरोहा रीता शांडिल्य, जिला निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की उपस्थिति में ईवीएम का औचक निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ईवीएम के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया। कहा की इन मशीनों का निर्धारण कर दिया गया है। किस बूथ पर कौन सी मशीन प्रयोग की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त, उप जिलाधिकारी अमरोहा, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार