लखनऊ: राजस्थान के सर्राफ की कार से पुलिस ने जब्त किये 60 लाख के आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके तहत 50 हजार से अधिक नगद या आभूषण लेकर चलना प्रतिबंधित है। इसे लेकर पुलिस की ओर से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस ने पारा थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के समीप राजस्थान के एक …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके तहत 50 हजार से अधिक नगद या आभूषण लेकर चलना प्रतिबंधित है। इसे लेकर पुलिस की ओर से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस ने पारा थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के समीप राजस्थान के एक ज्वेलर की कार से 60 लाख रुपये के सोने-चांदी व हीरे के आभूषण बरामद किये। कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाने के कारण आयकर विभाग ने पूरे जेवर जब्त कर लिये।

पुलिस पूछताछ में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए युवक

मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार ने बताया कि देर रात करीब एक बजे नहर पुलिया के समीप वाहन चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर (आरजे14यूएच0899) को रोका गया। कार में 60 लाख रुपये कीमत के आभूषण मिले। कार मालिक जयपुर निवासी ज्वेलर्स के मालिक आशीष मित्तल से जब संबंधित कागजात मांगे गये तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेवर जब्त कर लिया। वहीं आशीष मित्तल समेत उसके साथी जितेंद्र व दीपक से आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के परिसर से बरामद कि तीन करोड़ रुपये की नकदी

संबंधित समाचार