लखनऊ: यूपी में कोरोना संक्रमण की दर में आई कमी, मौतों पर नहीं लग पा रहा विराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आ रही हैं। नये संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में भी कमी आयी हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक हजार से ज्यादा सक्रिय …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आ रही हैं। नये संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में भी कमी आयी हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक हजार से ज्यादा सक्रिय मरीजों वाले जिलों की संख्या भी घट कर 10 हो गई है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

12 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमण से ठीक

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कुल एक लाख 78 हजार 893 सैम्पलों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न जिलों में चार हजार 901 नये संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 698 नये कोरोना संक्रमित राजधानी लखनऊ में मिले। जबकि इस अवधि में 12 हजार 263 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुये। इसके साथ ही मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर 47 हजार 198 हो गई हैं।

बीते 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना से मरे 26 लोग

हालांकि इस दौरान प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 26 रही। इसमे सबसे ज्यादा तीन मौते राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा इस अवधि में गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, हरदोई, पीलीभीत तथा गोंडा में दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, मेरठ, गोरखपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, देवरिया, उन्नाव, फतेहपुर, महाराजगंज, जौनपुर, बलिया, चंदौली तथा महोबा में एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई हैं।

यूपी में तेजी से हो रहा वेक्सीनेशन का काम

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में सोमवार को एक दिन में 16 लाख 41 हजार 378 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 14 करोड़ 75 लाख 31 हजार 814 वयस्कों को पहली डोज तथा 10 करोड 32 लाख 04 हजार 912 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कल तक कुल 95 लाख 30 हजार 470 किशोरों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। जबकि कल तक 13 लाख 84 हजार 042 प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अमित शाह और राजनाथ सिंह बीजेपी के लिये बुधवार को करेंगे प्रचार

 

संबंधित समाचार