बरेली: 40 के युवक पर आया 20 साल की लड़की का दिल, रचाई शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती को अपने से दोगुने उम्र के युवक से मोहब्बत हो गई। लड़की के परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों ने घर छोड़कर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अब लड़की के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे …

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती को अपने से दोगुने उम्र के युवक से मोहब्बत हो गई। लड़की के परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों ने घर छोड़कर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अब लड़की के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित दंपति ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

फतेगहगंज पश्चिमी की सतुईय्या गांव निवासी आरती कुमारी ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 20 साल है। वह जब 14 साल की थी तो गांव के ही रहने वाले जयवीर से उसे प्रेम हो गया। जयवीर की उम्र इस समय 40 साल के लगभग है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। इस कारण लड़की पक्ष ने उनकी मोहब्बत का विरोध कर शादी कराने से इनकार कर दिया। इससे नाराज आरती ने 25 जनवरी को आर्य समाज मंदिर में जयवीर से शादी रचा ली।

लड़की के परिजनों ने युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगाया। युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरती मंगलवार को पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और उन्हें बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। पुलिस उसके परिजनों के कहने पर जयवीर के परिजनों को परेशान कर रही है। उसका परिवार उसकी हत्या करवाना चाहता है। इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

प्रेमी युगल ने शादी रचा ली है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराने के लिए इंस्पेक्टर से कहा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी दी जाएगी।  –रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार