बरेली: पहली बार स्मार्ट तरीके से निर्वाचन कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में लगभग 18 हजार कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि परंपरागत तरीके से नहीं बल्कि निर्वाचन प्रशिक्षण स्मार्ट क्लासेज में स्मार्ट उपकरणों के जरिए दिए जाने की योजना …
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में लगभग 18 हजार कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि परंपरागत तरीके से नहीं बल्कि निर्वाचन प्रशिक्षण स्मार्ट क्लासेज में स्मार्ट उपकरणों के जरिए दिए जाने की योजना बनाई गई है।
कोविड संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन के अनुरूप प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया गया है। योजना के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 से 9 फरवरी के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में साफ सफाई, बिजली, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रोजेक्टर और ऑडियो , वीडियो उपकरणों से होगा प्रशिक्षण
दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए लगभग 37 कमरे उपकरणों से सजाए गए हैं। कमरों में प्रोजेक्टर, टच बोर्ड, स्पीकर, माइक आदि उपकरण लगे हैं । इन उपकरणों की मदद से मास्टर प्रशिक्षक कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण पूर्व की तरह ही दो पालियों में कराया जाएगा। प्रत्येक पाली में अधिकतम 500 लोगों को एक बार में प्रशिक्षित किया जाएगा।
कार्मिकों टीकाकरण के लिए या पोलिंग सामग्री के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी प्रशिक्षण ब्लॉक के पास ही अलग से व्यवस्थाएं की गई है। कार्मिकों की भारी संख्या को देखते हुए कॉलेज में कुल चार ब्लॉक तैयार कराए गए हैं। इनमें वैक्सीनेसन की 10 टीमें, पोलिंग पार्टियों के लिए अलग सें काउंटर आदि की तैयारी की गई है।
इसके अलावा 24 घंटे पावर बैकअप की व्यवस्था को भी दुरूस्त किया गया है। प्रधानाचार्य कक्ष को माइक कंट्रोल रूम के तौर पर बनाया गया है। लोगों की भीड़ न हो इसके लिए गेट और परिसर में सीटिंग प्लान चस्पा किया जाएगा। कार, बाइकों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था रहेगी। 9 विधान सभाओं के लिए 9 पोस्टल बूथ बनाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए और प्रशिक्षण के लिए आने वाले कार्मिकों की सहुलियत को देखते हुए यह व्यवस्थाएं कराई गई हैं। प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।— संतोष बहादुर सिंह, एडीएम एफआर (प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण )
