बरेली: बीएसएनएल टावरों के कनेक्शन नहीं जुड़ने से नेटवर्क में दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने के बाद बिजली विभाग ने बीएसएनएल के करीब 10 टावरों के कनेक्शन काट दिए थे। जिसके बाद अब नेटवर्क सही नहीं आने से से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल जमा …

बरेली, अमृत विचार। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने के बाद बिजली विभाग ने बीएसएनएल के करीब 10 टावरों के कनेक्शन काट दिए थे। जिसके बाद अब नेटवर्क सही नहीं आने से से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल जमा करने के बाद ही बीएसएनएल के कटे हुए कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। वहीं बीएसएनएल के कर्मचारी बिजली कटने के बाद जनरेटर से काम चला रहे हैं।

बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने से जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के करीब 10 टावरों के कनेक्शन रविवार को काट दिए गए थे। इसके बाद जिले में बीएसएनएल की नेटवर्क व्यवस्था चरमरा गई है। देहात इलाकों के शेरगढ़, शीशगढ़, बैरमनगर, दलेलनगर समेत कई जगह पर कनेक्शन कटने के बाद इन क्षेत्रों में हजारों बीएसएनएल मोबाइल और लैंडलाइन उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार और मंगलवार को जिले में बीएसएनएल सेवा प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी तक बीएसएनएल की तरफ की बकाया बिल जमा नहीं किया गया है। बिल जमा होने के बाद ही उनके कनेक्शन जोड़े जाएंगे।

संबंधित समाचार