आज का राशिफल। 02 फरवरी,2022
मेष आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। वृष एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ …
मेष
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा।
वृष
एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा।
मिथुन
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। बॉस आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
कर्क
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें।
सिंह
पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी योजनायें समय पर पूर्ण होंगी। कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है।
कन्या
सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।
तुला
पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। बुद्धिमान प्रवृत्ति के सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण बिजनेस रिलेशन मजबूत होंगे।
वृश्चिक
सामाजिक कार्यों के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन व लग्जरी जीवनशैली का आनन्द लेंगे। यदि नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज ले सकते हैं। पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है।
धनु
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। बिजनेस में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।
मकर
भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुंठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं।
कुंभ
अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
मीन
अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें।
