सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- दंगाई सर उठाएंगे तो कुचल दिए जाएंगे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायहस महामारी दुनिया में तबाही मचा रही है, लेकिन यहां आकर अब समाप्त भी हो रही है. कोरोना से बचाव के लिए जो भी हो सकता था, बीजेपी की सरकार ने किया। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग वैक्सीन …

बुलंदशहर। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायहस महामारी दुनिया में तबाही मचा रही है, लेकिन यहां आकर अब समाप्त भी हो रही है. कोरोना से बचाव के लिए जो भी हो सकता था, बीजेपी की सरकार ने किया।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, उनके मुंह पर जनता ने तमाचा मारा है, क्योंकि जनता ने वैक्सीन की डोज लगवाई और अब चुनाव में विरोधियों को हार की डोज़ भी लगानी है।

जब में आया था, तब यूपी में आंतक का माहौल था।  बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। लोगों को अलर्ट करने की जरूरत है, दंगाई सर उठाएंगे तो कुचल दिए जाएंगे।

पढ़ें- UP Election 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका वाड्रा पर साधा निशाना, पति को टिकट न मिलने पर हुईं आग बबूला

संबंधित समाचार