बलिया: 4 फरवरी से शुरू होगा नामांकन पत्र वितरण, तैयारियां हुईं तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। विधानसभा चुनाव के छठवें चरण को देखते हुए जनपद में मतदान होने वाले हैं। जिसके लिए नामांकन पत्रों का वितरण चार फरवरी से शुरू होगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र वितरण की व्यवस्था कलक्ट्रेट में की गयी है। बता दें, नामांकन पत्र वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोविड गाइडलाइन का …

बलिया। विधानसभा चुनाव के छठवें चरण को देखते हुए जनपद में मतदान होने वाले हैं। जिसके लिए नामांकन पत्रों का वितरण चार फरवरी से शुरू होगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र वितरण की व्यवस्था कलक्ट्रेट में की गयी है।

बता दें, नामांकन पत्र वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी तैयारियां हो रही हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी नामांकन पत्रों की बिक्री कलक्ट्रेट परिसर से होनी है। यहां विभिन्न विधानसभाओं के लिए तैनात आरओ (एसडीएम) की देख-रेख में 4 फरवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा।

इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तथा वैश्विक महामारी कोविड से बचाव के लिए गाइड लाइन के पालन पर प्रशासन का जोर है। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है।

पढ़ें- UP Election 2022: BJP को वृन्दावन सीट पर भगवा लहराने के लिए कड़ी चुनौती का करना पड़ेगा सामना

संबंधित समाचार